KhuntiRanchi

खूंटी में दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मातम

Ranchi :  झारखंड के खूंटी जिले में दो दोस्तों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है. घटना आज शाम चार बजे की बतायी जा रही है. मृतक का नाम मिथिलेश महतो और प्रीतम मुंडा है.

मिथिलेश महतो मुरहू का रहने वाला था, वहीं प्रीतम मुंडा कर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों दोस्त घर में क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकले थे. खेलने से पहले वो तलाब में नहाने गये थे.

तालाब में नहाने के दौरान मिथिलेश महतो डूबने लगा. दोस्त को डूबते देख प्रीतम मुंडा ने दोस्त को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी. जिसमें दोनों की मौत डूबने से हो गयी.

स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से दोनोंको बाहर निकाला और सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से दोनों परिवारों में मातम है.

 

इसे भी पढ़ें : तबादला : बदले गये 12 जिलों के डीडीसी, नीतीश कुमार सिंह खूंटी डीडीसी बने

Related Articles

Back to top button