
Jamshedpur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पटमदा प्रखंड कार्यालय सभागार में एक दिवसीय मानसिक सह मिर्गी मरीजों की चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में पटमदा, बोड़ाम, चांडिल, नीमडीह एवं पश्चिम बंगाल से पंहुचे 121 पुराना एवं 12 नए मरीजों को मनोचिकित्सक डॉ दीपक कुमार गिरी ने जांचोपरांत एक महीने का निःशुल्क दवाइयां दी है.
शिविर में मरीजों की सहयोग में साइकेट्रिक नर्स ताजिन कुल्लू, पटमदा प्रखंड के पीएलवी शिवशंकर महतो, नन्द रजक, फटिक चन्द्र महतो एवं बोड़ाम प्रखंड के पीएलवी निताई चन्द्र गोराई उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – मनरेगा भ्रष्टाचार: चार दिनों में 80 फीसदी राशि वसूलने का टारगेट, नहीं तो बीडीओ,बीपीओ होंगे जिम्मेदार




