
Ranchi: झारखंड को एनएलआरएम का 90 करोड़ रुपये केंद्रांश के रूप में प्राप्त हो गया है. 26 मार्च की तिथि से ही यहा आवंटन आदेश जारी हुआ है. इस वित्तीय वर्ष का यह अंतिम किस्त माना जा रहा है. ग्रामीण विकास विभाग झारखंड ने सभी जिलों को भी अविलंब राशि निकासी कर खर्च करने का निर्देश दिया है.
एनएलआरएम से ग्रामीण गरीब परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 2011 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की शुरूआत की थी. इसके जरिये स्वयं सहायता समूह गठित करते हुए कार्य किया जाना है. जेएसलपीएस के तहत झारखंड में इस पर काम चल रहा है. दो लाख से अधिक सखी मंडल गठित किए जा चुके हैं.




