Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : लौहनगरी के इंजीनियरिंग के तीन छात्र लापता, कॉलेज जाने के लिए रवाना हुए थे भुवनेश्वर

Jamshedpur : लौहनगरी के इंजीनियरिंग के तीन छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है. वे भुवनेश्वर के सीवी रमण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र हैं. कॉलेज खुलने पर तीनों छात्र भुवनेश्वर जाने के लिए रवाना हुए थे. उसी बीच उनके लापता होने का मामला सामने आ गया. इन छात्रों में गोविंदपुर का रहनेवाला विशाल पांडे के अलावा सिदगोड़ा का त्रिनेत्र कुमार और टिनप्लेट का रहनेवाला आदित्य राज नामक छात्र शामिल है. उनके लापता होने की खबर मिलने ही परिजनो में हड़कंप मच गया है. उन्हें अपने बच्चों की चिंता सता रही है. वहीं, छात्रों के घर के आस-पास समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

शहर के इन तीन छात्रों के अलावा जमुई के भी एक छात्र शेखर गौतम के लापता होने की बात सामने आई है. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही लापता छात्रों के परिजन भुवनेश्वर रवाना हो गए हैं. परिजनों के मुताबिक बीते नौ फरवरी को ही सभी छात्र कॉलेज के लिए निकले थे. उनका कॉलेज चौदह फरवरी को खुलना था. इस बीच छात्र ग्यारह फरवरी तक परिजनों के संपर्क में थे. उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है. इसे लेकर परिजनों ने भुवनेश्वर के तमांडो थाने में उनके लापता होने का मामला दर्ज कराया है
ओडिशा के संबलपुर में मिला था आखिरी लोकेशन
उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच में लापता छात्रो में एक का आखिरी लोकेशन बारह फरवरी को ओडिशा के संबलपुर में पाया गया था. बताया जाता है कि उसने थोड़ी देर के लिए अपना मोबाइल चालू किया था, हालांकि उसके बाद फिर मोबाइल बंद हो गया. फिलहाल पुलिस की मदद से परिजन छात्रों की खोजबीन में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सरयू ने जतायी चिंता,कहा- सवाल पुलिस की साख का है

Related Articles

Back to top button