Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर में शहीद स्मारक और अमर शहीदों की मूर्ति का किया अनावरण

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को तारापुर में शहीद स्मारक और अमर शहीदों की मूर्ति का अनावरण किया. सीएम नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने तय किया था कि शहीदों की मूर्ति-शहीद स्मारक का निर्माण होगा.

सीएम नीतीश ने कहा कि 15 फरवरी 1932 में तारापुर थाना जहां स्वतंत्रता आंदोलन के समय घटना घटी थी उस जगह के विकास की बात कही थी. इसके बाद आज (15 फवरी 2022) को शहीद स्मारक का उद्घाटन किये हैं. आज से ठीक 90 साल पहले इसी जगह पर देश की आजादी के लिए 34 लोग शहीद हुए थे. उसी जगह पर शहीद स्मारक व अमर शहीदों की मूर्ति का अनावरण किया गया है.

इसे भी पढ़ें :  चारा घोटाला: डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, 21 को सुनाई जाएगी सजा, लालू को आज ही जाना होगा जेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 लोगों की शहादत को लोग जानें इसके लिए इस जगह का विकास किया जा रहा है. बिहार में एक साथ 34 लोगों के शहीद होने की घटना नहीं हुई है. हर साल 15 फरवरी को शहीद दिवस का आयोजन किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर के शहीद स्मारक पर हर साल इसी दिन राजकीय समारोह का आयोजन होगा. राजकीय समारोह मनाने का उद्देश्य यही है कि आज की युवा पीढ़ी जान सके. सीएम नीतीश ने कहा कि शिक्षा विभाग को कहेंगे कि आजादी की लड़ाई में तारापुर के योगदान के बारे में लोगों को बतायें. ताकी इस जगह के बारे में लोग जान सकें.

इसे भी पढ़ें : दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार गिरफ्तार, आय से अधिक मामले में हुए थे सस्पेंड

Related Articles

Back to top button