JharkhandLohardagaNEWSRanchi

लोहरदगा के बुलबुल जंगल के आसपास हो रही है बमबारी, कई बंकरों को किया गया ध्वस्त

Ranchi: झारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल के आसपास नक्सलियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच बमबारी हो रही है. सुरक्षाकर्मी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रहा है. सीआरपीएफ जवान ने पिछले दो दिनों में कई बंकरों को ध्वस्त किया है. बंकरों को ध्वस्त कर सीआरपीएफ के जवान ने नक्सलियों की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं. नक्सली इन्हीं बंकरों में छिपकर अपना गुजार-बसर करते थे और हथियार तथा खाने का सामान रखते थे.

 

मालूम हो कि डीजीपी नीरज सिन्हा ने 2 फरवरी को हाई लेवल मीटिंग कर राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का निर्देश सभी जिले के एसपी को दिया है. डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश के बाद ही लोहरदगा जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सीआरपीएफ जवान सर्च अभियान चला रही है.

 

सर्च अभियान के दौरान तीन जवान हुए घायल

पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा का तीन जवान घायल हो गया है. आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार,  तोमिन कुमार, और नारायण दास है. ब्लास्ट में घायल तीनों जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया है. तीनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button