JharkhandRamgarh

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों से मिली विधायक अंबा प्रसाद

Ramgarh: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के पीरी गांव के निवासी सुरेश राम मिस्त्री, उनकी पत्नी रेणुका देवी, पुत्री संध्या देवी एवं उनकी 6 महीने की पुत्री मिस्टी कि सड़क दुर्घटना में मौत जमशेदपुर जाने के क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र में हो गई थी.

जानकारी के अनुसार उक्त परिवार के लोग जमशेदपुर में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कार से जा रहे थे, उस दौरान चांडिल थाना क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई.

इस हृदय विदारक घटना की जानकारी प्राप्त होते ही शनिवार को विधायक अंबा प्रसाद मृतकों के परिजनों से मिलने पीरी गांव पहुंची और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल

Related Articles

Back to top button