Lead NewsNationalWest Bengal

Bengal Municipal Election 2022: जामुरिया में पोलिंग बूथ के बाहर चली गोली, CPM उम्मीदवार की बेटी ने किया फेसबुक लाइव

Kolkata : आसनसोल नगर निगम चुनाव (Asansol Municipal Election) को लेकर सुबह से आसनसोल का नगर निगम इलाका गरम है. बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी बीजेपी प्रत्याशी चैताली तिवारी ने मतदान का निरीक्षण करने के दौरान टीएमसी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था. उन्हें टीएमसी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसे लेकर जितेंद्र और उसकी पत्नी का पुलिस से वाद-विवाद हुआ. आसनसोल में ही बीजेपी उम्मीदवार आकाश शर्मा का सिर फोड़ने का आरोप लगा है.

अब जामुरिया में टीएमसी समर्थित मौजूद बदमाशों पर बूथ के बाहर फायरिंग (Polling Booth Firing) का आरोप लगाया है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं.

इस बाबत माकपा की उम्मीदवार दयामनी बाउरी ने आरोप लगाया है. दयामनी बाउरी के पुत्री लिपि दास ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए फेसबुक लाइव किया.

इसे भी पढ़ें:Good News : शिक्षा को पटरी पर लाने की कवायद, दो से तीन माह में सौ से अधिक शैक्षणिक टीवी चैनल होंगे शुरू

बूथ 112 और 114 पर कब्जा करने की कोशिश

पश्चिम बर्दवान के जमुरिया में शनिवार सुबह से ही अशांति का माहौल है. विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ दल के बहिष्कार का आह्वान किया है. माकपा ने दावा किया कि टीएमसी समर्थित बदमाशों ने श्रीपुर हाई स्कूल के बूथ 112 और 114 पर कब्जा करने की कोशिश की, तो क्षेत्र के सीपीएम कार्यकर्ताओं ने विरोध किया.

आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए. वामपंथी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्थानीय तृणमूल विधायक हरेराम सिंह के बेटे और उसके गिरोह ने हमले को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें:नेशनल वोटर अवेयरनेस काॅन्टेस्ट करायेगा भारत निर्वाचन आयोग, विजेताओं को मिलेंगे नगद ईनाम, जल्‍दी करें आवेदन

माकपा ने पोलिंग बूथ पर फायरिंग का लगाया आरोप

इस वार्ड से माकपा उम्मीदवार दयामनी बाउरी ने कहा, ‘मतदान सुबह नौ बजे तक चल रहा था. लोग सही तरीके से मतदान कर रहे थे, लेकिन साढ़े नौ बजे तृणमूल लोगों ने पूरा वोट लूट लिया और फायरिंग की.

पिस्टल दिखाते हुए माकपा प्रत्याशी को हाथ से खींचकर बाहर निकाल दिया गया. हमारे उम्मीदवार को प्रवेश नहीं करने दे रही है. हमने विरोध करने की कोशिश की है, लेकिन वे धांधली कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:‘हमारा बजाज’ वाले राहुल नहीं रहे

टीएमसी में आरोप को किया खारिज, कहा- शादी में फोड़े जा रहे थे पटाखे

उधर, टीएमसी ने फायरिंग के आरोपों से इनकार किया गया है. उनका कहना है कि बूथ पर कोई गोलीबारी नहीं हुई. माकपा पर बूथों पर हमले का आरोप लगाया गया है. वहीं तृणमूल कार्यकर्ता लालतू बारिक ने कहा, ”सुबह से ही कहा जा रहा है कि माकपा को वोट देना है. क्या यह स्वीकार्य है? इसलिए तनाव था, लेकिन अब सब ठीक हैं.

वास्तव में, यहां कोई गोली चली. बगल में शादी हो रही थी. वहां पटाखे फोड़े गये थे.इस बीच, अशांति की खबर लेने के लिए बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाके में तनाव है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS  :  नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के रहनेवाले CRPF के सहायक कमांडेंट शहीद

Related Articles

Back to top button