Lead NewsNationalNEWS

National Corona Update: रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही मौत के मामलों में भी कमी

New Delhi: कोरोना महामारी से देश को बड़ी राहत मिल रही है.रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या के साथ ही मौत के मामलों में भी कमी आनी शुरू हो गई है. गुरुवार को 24 घंटे में 56,017 संक्रमित मिले जबकि 656 लोगों की मौत हुई. पिछले 14 दिनों में मौत का यह आंकड़ा सबसे कम है. इस बीच रोजाना हजार के करीब लोगों की जान जा रही थी. बुधवार की तुलना गुरुवार को संक्रमितों की संख्या में नौ हजार से अधिक की गिरावट आई है. बुधवार को 65,158 संक्रमित मिले थे.

इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन तरफ से घिरने के बाद भी भागने में सफल रहे नक्सली

गुरुवार को 24 घंटे में 1.49 लाख मरीज ठीक हुए. नए संक्रमितों की संख्या में कमी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है. देश में इस समय एक्टिव केस 6.88 लाख हैं. इनमें से 71% मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं. केरल (2.32 लाख), महाराष्ट्र (70.1 हजार), तमिलनाडु (66.9 हजार), कर्नाटक (52 हजार), आंध्र प्रदेश (40.8 हजार) और मध्यप्रदेश (29.5 हजार). देश में कोरोना से कुल 4.25 करोड़ प्रभावित हो चुके हैं. इनमें 4.13 करोड़ लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5.07 लाख तक पहुंच चुकी है.

Related Articles

Back to top button