JharkhandLead NewsLohardagaNEWSRanchiTOP SLIDER

लोहरदगा में माओवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन तरफ से घिरने के बाद भी भागने में सफल रहे नक्सली

Ranchi: लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती सहेदापाट के जंगल में माओवादियों के साथ 10 फरवरी की शाम पुलिस की कोबरा बटालियन की जबरदस्त मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों को तीन तरफ से घेर लिया था, मगर माओवादी भागने में कामयाब रहे. हालांकि, इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी भी हुई.

इसे भी पढ़ेंः रूपेश की हत्या पर बाल संरक्षण आयोग ने डीजीपी से मांगा जबाव, संजय सेठ ने संसद में सीबीआई जांच की मांग की

खबर है कि माओवादी संगठन के तीन दस्ते रविंद्र गंझू, रंथू उरांव और छोटू खेरवार इस क्षेत्र में सक्रिय थे. गुप्त सूचना पर पुलिस ने इनकी घेराबंदी शुरू की. इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई है. पुलिस द्वारा एक नक्सली को धर दबोचने की भी चर्चा है. फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि पुलिस आज इस मामले में खुलासा कर सकती है.

Related Articles

Back to top button