
Ranchi : वार्ड 45 में नेपाल हाउस के पास जैप 1 कैंपस के एलएस टावर और यूएस टावर में नाली निर्माण के साथ ही पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य की आधारशिला रखी गयी. जहां इस काम के लिए 23 लाख रुपए खर्च किये जायेंगे.
पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी ने बताया कि इस काम के लिए डिप्टी मेयर के फंड से 23 लाख रुपए दिये गये हैं. जिससे कि वार्ड में विकास का काम तेज होगा.
इसे भी पढ़ें:झारखंडी शिल्प और व्यंजनों को बढ़ावा देगी सरकार
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वार्ड को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा. जिससे कि पूरे रांची नगर निगम में इसकी अलग पहचान होगी.
अभी भी हम कई तरह के काम कर रहे हैं. सफाई भी अपनी टीम से करा रहे हैं. चूंकि एजेंसी ने काम से शहर को बदतर बना रखा है. मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के अलावा काफी संख्या में वार्ड के गणमान्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में लग सकती है रोक, US-कनाडा में पहले से है बिक्री बंद




