Bihar

बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार ने छात्रवृति के लिए जारी किए 3110 करोड़

Patna: बिहार के पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा राज्य योजना के तहत संबंधित छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति भुगतान हेतु 3110 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इससे प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उनके बैंक खाते में जल्द भेजी जाएगी.

इससे प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के स्टूडेट्स को छात्रवृत्ति उनके बैंक खाते में जल्द भेजी जाएगी. वहीं सरकारी स्कूलों में उपलब्ध कराए गए नल जल कनेक्शन और अन्य सुविधाओं से संबंधित सूचना मेधा साफ्ट पोर्टल पर अपलोड होगी.

इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने 7 फरवरी से 15 दिनों के अंदर सभी स्कूलों से संबंधित सूचना को पोर्टल पर मुहैया कराने का आदेश सभी जिलों को दिया है.

Related Articles

Back to top button