JharkhandRanchi

CISF में नौकरी दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना पुलिस ने सीआईएसएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष और प्रेम मंडल है. पुलिस ने इन लोगों के पास से 30 लोगों का कागजात और फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद किया है. संतोष और प्रेम मंडल ने अब तक बेरोजगार युवाओं से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके  है. धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि एक कैंडिडेट से नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपया ले रहा था. धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की ज्यादा जानकारी हासिल करने के प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button