JharkhandLead NewsRanchi

पलमा-गुमला सेक्शनः ग्रामसभा में ग्रामीणों का आरोप, कहा- बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा

Ranchi : राष्ट्रीय राजमार्ग 23 के चौड़ीकरण में पलमा-गुमला सेक्शन के लिए अधिग्रहित गैरमजरुआ आम व गैरमजरुआ मालिक भूमि के अंतर विभागीय निशुल्क हस्तांतरण को लेकर गढ़गांव पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अंचल प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस ग्राम सभा की अध्यक्षता गढ़गांव पंचायत के मुखिया सधनु मिंज ने की. अंचल प्रशासन द्वारा गैर मजरुआ आम व गैर मजरुआ मालिक भूमि का अंतर विभागीय निशुल्क हस्तांतरण को लेकर पलमा गढ़गांव एवं चचगुरा के ग्राम प्रधानों से मंतव्य मांगा गया था.

ग्रामसभा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित गैरमजरुआ आम व गैरमजरुआ मालिक भूमि के प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की गयी.

इसे भी पढ़ें:रांची : रिम्स में घट रहे कोरोना के मरीज, 2 की इलाज के दौरान मौत

क्या कहा ग्रामीणों ने

इस संदर्भ में ग्रामीणों का कहना था की चिन्हित भूमि का कुछ भाग भुइहरी जमीन है. जबकि कुछ भाग को कतिपय लोगों के नाम पर सरकार द्वारा बंदोबस्ती कर दी गयी है. अंचल कार्यालय द्वारा नियमित रूप से लगान रसीद भी निर्गत किया जा रहा है. उक्त भूमि पर मकान और दुकान बना कर लोग अपनी जीविका चला रहे हैं. ऐसे लोगों को विभाग द्वारा बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा है.

सभा में प्रभावित लोगों को रैयती भूमि के अनुसार ही मुआवजा देने की मांग करते हुए सर्वसम्मति से मांग पूरी होने तक उक्त चिन्हित भूमि का अनापत्ति नहीं दिये जाने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें:Breaking News: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, 5 फरवरी से निर्धारित समय पर होगी गेट परीक्षा

ग्रामसभा में मौजूद रहे ग्रामीण

ग्राम सभा में प्रभावित चचगुरा गांव के ग्राम प्रधान सुखदेव उरांव व गढ़गांव के चारो उरांव के अलावा विधायक प्रतिनिधि घोमा सिंह, पूर्व उपप्रमुख नरेश साहू, भवानी सिंह, मुद्दीन मंसूरी, चरवा उरांव, राजू गोप, आलोक कुमार साहू, बलराम गोप, महिंद्र गोप, अशोक साहू व मदन गोप सहित अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल बंद होने से छात्र- छात्राएं परेशान, AIDSO ने सौंपा मांगों का पुलिंदा

Related Articles

Back to top button