
Ranchi : गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है. श्री दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ने सदन में गलत बयानबाजी की. उनका बयान देश विरोधी है.
राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्र और राज्यों के संबंधों पर वक्तव्य दिया था.
इसे भी पढ़ें:रांची : रिम्स में घट रहे कोरोना के मरीज, 2 की इलाज के दौरान मौत
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के भाषण का हवाला देते हुए कहा है कि उन्होंने केन्द्र और राज्य के संबंध में गलत बयानबाजी कर देश को तोड़ने की साजि़श की है. भारत में राज्य की सीमा संसद तय करती है. विधानसभा को राज्य की सीमा निर्धारित करने का अधिकार नहीं है.
श्री दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत की है. लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है और इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन, गलतबयानी और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है.
इसे भी पढ़ें:Breaking News: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, 5 फरवरी से निर्धारित समय पर होगी गेट परीक्षा
उन्होंने राहुल गांधी पर बाबा साहेब के संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह अमेरिका नहीं भारत है जिसमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेश व नये मिले भूभाग को मिला कर देश बना है.
राहुल गांधी को भारतीय संविधान पढ़ने की सलाह देते हुए भाजपा सांसद ने पूछा कि जब आंध्र प्रदेश को काट कर तेलंगाना बनाया गया तो उनकी केंद्र सरकार ने विधानसभा के विरोध को किस आधार पर दरकिनार कर अलग राज्य बनाया था?
इसे भी पढ़ें:औरंगाबाद और गया के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़




