Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर से पूछताछ करेगी पुलिस, सीडीआर से खुल सकता है ठगी में उनकी संलिप्तता का राज

Ranchi : हरियाणा पुलिस जल्द ही रांची पुलिस के सहयोग से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच कर पूरे मामले की जांच करेगी और असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव के साथ काम करनेवाले सहकर्मियों से भी पूछताछ कर ठगी के बारे में पूरी घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी. पुलिस को आशंका है कि सेना में बहाली के नाम पर ठगी करनेवाली महिला के बारे में असिस्टेंट प्रोफेसर को पूरी जानकारी थी लेकिन इसके बाद भी उसने अपने घर में आरोपी महिला को शरण दे रखी थी. पंडरा थाने की पुलिस ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर भी ठगी गिरोह में शामिल होने का सबूत मिलता है तो उनको भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Budget 2022 : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से, 3 मार्च को बजट पेश करेगी सरकार

असिस्टेंट प्रोफेसर को पीआर बांड पर पुलिस ने थाने से छोड़ा

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले लोगों को घर में शरण देनेवाले सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया है. हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव को थाना से छोड़े जाने से पहले पुलिस ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि अनुसंधान के दौरान जब भी जरूरत पड़े वह रांची और हरियाणा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे.

असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि जब भी उन्हें हरियाणा पुलिस बुलायेगी, वे निर्धारित समय पर वहां हाजरी लगायेंगे.

इसे भी पढ़ें :सात फरवरी को फिर रांची आयेंगे कांग्रेस प्रभारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

मालूम हो कि सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर विजय यादव को हरियाणा पुलिस ने पंडरा थाने की पुलिस के सहयोग से मंगलवार की सुबह को पकड़ा था.

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवकों से 1.50 करोड़ ठगी करनेवाली मधु यादव हरियाणा से भाग कर रांची पहुंची थी जिसे सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर अपने फ्लैट में छुपा कर रखा था.

इसे भी पढ़ें :मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना को मंजूरी, हर घर में नल से मिलेगा जल, 161.77 करोड़ आयेगी लागत

Related Articles

Back to top button