
Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा. 25 मार्च तक चलनेवाले इस सत्र में 17 कार्यदिवस होंगे. राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 3 मार्च को सदन में पेश करेगी. बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस सदन को संबोधित करेंगे.
सरकार मूल बजट से पहले सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट भी लायेगी. चार दिन मुख्यमंत्री प्रश्न काल होगा, जिसमें विधायक सीधे मुख्यमंत्री से नीतिगत प्रश्न पूछ सकेंगे. इस दौरान होली सहित कई अवकाश भी रहेंगे. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.
बजट सत्र का कार्यक्रम :
• 25 फरवरी – राज्यपाल का अभिभाषण, अध्यादेश की प्रति पटल पर, शोक प्रकाश.
• 26-27 फरवरी – बैठक नहीं होगी.
• 28 फरवरी – प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 01 मार्च – बैठक नहीं होगी.
• 02 मार्च – प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट.
• 03 मार्च – प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक का उपस्थापन.
• 04 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर विवाद.
• 05-06 मार्च – बैठक नहीं होगी.
• 07 मार्च – प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 08 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 09 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 10 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 11 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 12-13 मार्च – बैठक नहीं होगी.
• 14 मार्च – प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 15 मार्च- प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 16 फरवरी से 20 मार्च – बैठक नहीं होगी.
• 21 मार्च – प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 22 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान.
• 23 मार्च – प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद. सरकार का उत्तर तथा मतदान, आय-व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण.
• 24 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो).
• 25 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प).
इसे भी पढ़ें : PM Modi का बजट विश्लेषण सुनकर भाजपाइयों में भरा जोश, कहा- ऐतिहासिक बजट




