JharkhandLead NewsRanchi

मोरहाबादी के दुकानदारों को मिला नगर निगम की तरफ से बातचीत का न्योता

मोरहाबादी आंदोलन का तीसरा दिन

Ranchi : मोरहाबादी के दुकानदारों के आंदोलन का सोमवार को तीसरा दिन रहा. आंदोलन के तीसरे दिन रांची नगर निगम प्रबंधन का प्रतिनिधिमंडल आंदोलन स्थल पर पहुंचा व दुकानदारों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया.

निगम के बुलावे पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष जनसेवक कुमार रौशन 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर निगम पहुंचे एव उप नगर आयुक्त कुंवर पाहन एव सिटी मैनेजर अम्बुज से मुलाकात की. निगम के साथ वार्ता में निगम ने दुकानदारों से प्रस्ताव मांगा.

दुकानदारों ने एक स्वर में यह बात कही कि उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दी जाये. और जैसे ही दुकानदारों के लिए स्थायी मार्केट बना कर दिया जाता है वे स्वतः ही पूरे मोरहाबादी मैदान को खाली कर मार्केट में शिफ्ट हो जायेंगे. नगर निगम प्रबंधन ने इस पर विचार करने की बात कही. दुकानदारों ने कहा कि दुकानें खुलने तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें – सुदेश महतो का हेमंत सरकार पर आरोप, राज्य की भाषाई पहचान मिटाने में लगी सरकार

केएन त्रिपाठी पहुंचे, दिया आंदोलन को समर्थन

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी आंदोलनकारियों से मिलने मोराबादी पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों की मांगों को समझा एवं उस पर सकारात्मक निर्णय की बात कही. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा गलत निर्णय लिया गया है. इसे जल्द ही ठीक करा लिया जायेगा. इसके बाद श्री त्रिपाठी ने दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर उपायुक्त श्री छवि रंजन से मुलाकात की. उपायुक्त ने कहा कि रांची नगर निगम के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिला प्रशासन गरीबों के प्रति संवेदनशील है. उपायुक्त छवि रंजन ने हर संभव सहयोग की बात कही.

सुबोधकांत सहाय भी मोरहाबादी मौदान पहुंचे. उन्होंने कहा कि मेरे केंद्रीय मंत्री रहते स्ट्रीट वेंडर के लिए कानून बनाया गया था. स्ट्रीट वेंडर को बिना बसाये उजाड़ना गलत है वह इसके लिए सरकार से बात करेंगे.

हेमंत सोरेन का फोटो लगा कर घुटने टेक कर हाथ जोड़ कर विनती

मोरहाबादी में दुकानदार आंदोलन के तीसरे दिन दुकानदारों ने अनूठा प्रदर्शन किया. दुकानदारों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का फोटो सामने रख कर सरना झंडा के नीचे घुटने टेक कर और हाथ जोड़ कर हेमंत सोरेन से विनती की व दुकानें जल्द खोले जाने की अनुमति दिये जाने की अपील की.

मौके पर मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष जनसेवक कुमार रौशन, राजेन्द्र उरांव, अजय कुमार, विरु सिंह, महेश शाह, दिवाकर कुमार, बबुवान, प्रथम,  लक्ष्मी, किरण देवी सहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – राज्य में भाषाई, सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई, भाजपाई भी आयें साथः जगरनाथ महतो

Related Articles

Back to top button