JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के हाई स्कूलों में कोर्स कंबीनेशन के अनुसार होंगे शिक्षक, संशोधित नियमावली को जल्द कैबिनेट की मंजूरी

Ranchi: झारखंड के हाई स्कूलों में जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. नियुक्ति नियमावली में बदलाव होने के साथ ही स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली को संशोधित कर लिया है. इस नयी नियमावली को कार्मिक, वित्त और विधि विभाग की सहमति भी मिल गयी है. संशोधित नियमावली में शिक्षकों की संख्या को लेकर बदलाव किया गया है. हालांकि जो बदलाव किया गया है उसे अभी कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के साथ ही हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति नियमावली लागू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में 7 लोगों ने मल्टी आर्गन डोनेशन के लिए भरा फार्म, एक डोनर किडनी और आंखें करेंगे दान

इस नयी नियमावली में अब विज्ञान और सोशल साइंस विषयों के लिए अलग-अलग शिक्षक नियुक्त करने की बजाय विषयों का कंबीनेशन बना कर नियुक्ति की जाएगी. हाई स्कूल में शिक्षक नियुक्ति के लिए पद भी सृजित किए गए हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विषय कंबीनेशन में गणित और फिजिक्स के लिए एक ही शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे. इसी तरह केमिस्ट्री और बायोलोजी के लिए एक शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे. सोशल साइंस की बात करें तो हिस्ट्री और सिविक्स के लिए एक शिक्षक नियुक्त होंगे जबकि भूगोल विषय के लिए अलग से शिक्षक नियुक्ति की जाएगी. वहीं लैंग्वेज पेपर में भी तीन पद सृजित किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : पथ निर्माण विभाग के पूर्व अभियंता प्रमुख रासबिहारी सिंह दो साल से निलंबित,अब तक आरोप तय नहीं

बताते चलें कि राज्य के हाई स्कूलों में शिक्षकों के 25169 पद सृजित हैं. वर्तमान में इनमें 14 हजार  पद रिक्त हैं. इन रिक्त पदों के अतिरिक्त 189 हाई स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजित किए गए हैं. यह सृजित पद विभिन्न विषयों और भाषा के हैं. इन सभी पदों में नियुक्ति के लिए नियमावली बनायी गयी है. कैबिनेट की इस नयी नियुक्ति नियमावली में मुहर लगते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. बताते चलें कि हाई स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया चल रही थी उसमें 11 जिलों में ही नियुक्ति हो पायी. इसके अलावा 13 जिलों में नहीं हो पायी. पिछले नियुक्ति के रिक्त पदों के साथ-साथ सृजित पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. नियुक्ति के लिए परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन लेगी.

इसे भी पढ़ें : आज फिर से ‘हाथ’ के साथ हो जाएंगे सुखदेव और बलमुचू

Related Articles

Back to top button