
Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है. हर दिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या की तुलना मे तीन गुना तक मरीज रिकवर हो रहे हैं. हालांकि, मौत लगातार हो रही है. शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 6 की मौतें हुईं. जिनमें धनबाद 1, गुमला 2, रांची 2 और कोडरमा में 1 मौत दर्ज की गई है. अब झारखंड में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब तक 5297 हो गई है. वहीं झारखंड में कोरोना से डेथ का रेशियों 1.24 पर्सेंट हो गया है जबकि नेशनल का 1.23 पर्सेंट है. राज्य में शुक्रवार को 912 नये संक्रमित मिले हैं जबकि 2599 लोगों ने कोरोना को मात दी.
10383 एक्टिव केस
पिछले एक महीने में कोरोना अपने पीक पर था. एक दिन में हजार से ऊपर नए मरीज भी मिल रहे थे. थर्ड वेब की आहट की कहर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी. लेकिन सेकेंड वेब की तरह मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी. आज नए मरीजों की तुलना में रिकवरी तेजी से हो रही है. इस वजह से झारखंड में कोरोना के 10383 एक्टिव केस बचे हैं. वहीं रांची में भी एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार के नीचे आ गई है. रिकवरी रेट भी झारखंड में 96.32 पर्सेंट पर पहुंच गया है.




