
Patna: बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारतीय मुस्लिम परिषद हमेशा भारत के खिलाफ जहर फैलाने का काम करता है. हामिद अंसारी ने परिषद के कार्यक्रम में शामिल होकर भारत का मान गिराया है. उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी कभी भी जन नेता नहीं रहे है.
इसे भी पढ़ें : जेएसएससी संशोधित नियमावली: हाईकोर्ट की मौखिक टिप्पणी- सरकार चाहती है राज्य के छात्र बाहर जाकर पढ़ें हीं नहीं
मुस्लिम समाज के भी बड़े नेता कभी नहीं रहे हैं. अभी भारत में किसी तरह का कोई दंगा नहीं हुआ है. मुस्लिम परिषद केवल भारत को बदनाम करता रहा है. बड़े पद पर रहने के बाद भी हामिद अंसारी ने मुस्लिम परिषद के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने भारत का मान गिराया है. उन्होंने कहा कि हामिद अंसारी ने वंदे मातरम गाने पर भी जिस तरह बोलने से इनकार किया, यह सोचने की बात है. भारत देश ने उनको उपराष्ट्रपति की कुर्सी दी और अब भारत के खिलाफ बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है. शाहनवाज ने कहा कि अंसारी ने योग दिवस पर भी सवाल खड़ा किया है.
इसे भी पढ़ें : रांची के सदर हॉस्पिटल की डिस्पेंसरी में आयरन-कैल्सियम की शॉर्टेज, गैस की दवा भी खत्म




