Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह के महतो लाईन होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 50 टन अवैध कोयला लोड दो ट्रक किये जब्त

Giridih : कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ एक तरफ गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी के तेवर भी कड़े है. गुरुवार रात सांसद ने खुद अवैध कोयले से लोड कई गाड़ियां खुद जब्त कर पुलिस को सौंपी थीं. वहीं दूसरी तरफ गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने हजारीबाग रोड के महतो लाईन होटल में छापेमारी कर 50 टन अवैध कोयला लोड दो ट्रकों को जब्त किया है. दोनों ट्रकों में जब्त कोयले की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक का बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:JSSC : अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी

महतो लाईन होटल का संचालक और बेटा फरार

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महतो लाईन से दो ट्रकों में अवैध कोयले के स्टॉक को बिहार की और भेजने की तैयारी है. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह ही छापेमारी कर दोनों ट्रकों को जब्त किया. साथ ही दोनों ट्रकों के चालक और मजदूरों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं महतो लाईन होटल के संचालक प्रमोद साव और उनके बेटे छोटन साव फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें:बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री से सरकारी वकील के रूप में आदिवासी वकीलों को नियुक्त करने की मांग की

बिहार भेजा जाता है कोयला

जानकारी के अनुसार महतो लाईन होटल के संचालक व उनके बेटे अपने होटल से कोयले का अवैध काफी दिनों से कर रहे थे. क्योंकि इन दोनों धंधेबाजों के इशारों पर फिर सारा स्टॉक दूसरे ट्रकों में लोड कर बिहार भेजा जाता था. लिहाजा, इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों ट्रक को जब्त करने में सफलता पायी.छापेमारी का नेत्तृव डीएसपी संजय राणा कर रहे थे.

छापेमारी टीम में एसडीपीओ नौशाद आलम, एसडीपीओ मनोज कुमार, डुमरी पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो और बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी समेत कई पुलिस जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:सचिवालय के चार प्रशाखा पदाधिकारी व 11 एएसओ का तबादला

Related Articles

Back to top button