Jamshedpur

जादूगोड़ा : यूसील नरवा कॉलोनी में युवती ने लगायी फांसी

Jadugoda : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के यूसील नरवा कॉलोनी स्थित  ए टाइप क्वार्टर निवासी यूसीलकर्मी परिमल दत्ता की 24 वर्षीय बेटी मौशमी दत्ता ने सोमवार को पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली. वहीं इसकी जानकारी मिलने पर जादूगोड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर यूसील अस्पताल जादूगोड़ा में रखवा दिया था. मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. इस बारे में मृतक के पिता का कहना है कि मौसमी कुछ दिनों से काफी तनाव में थी. तनाव ही आत्महत्या का कारण हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में अशोक गोराई गया जेल

Related Articles

Back to top button