
Gaya : जिले की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर ड्रग्स और नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोप लगा है. इस मामले में गया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाछो देवी को उनके घर से हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि घरेलू विवाद में लाखों देवी के परिजन ने मारपीट का आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस ने कहा कि घर में ड्रग्स की तलाशी ली गयी है, लेकिन उसकी बरामदगी नहीं हुई है. हालांकि परिजनों ने ड्रग सप्लाई करने का भी आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें :विधायक इरफान के बयान से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचीः मेयर
कांग्रेस महिला की अध्यक्ष लाछो देवी ने बताया कि मरते दम तक सिर्फ और सिर्फ राजनीति करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों ने ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगाया है, लेकिन मेरे घर से आज तक कभी भी पुलिस को ड्रग्स का नामोनिशान तक नहीं मिला है.
ऐसे में हमारे अपने ही परिजनों ने ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगाते हुए हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप




