
Ranchi : झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी को अपने बयान ‘जामताड़ा की सड़कें फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के गाल से भी ज्यादा चिकनी होंगी’ पर माफी मांगनी चाहिए. शनिवार को यह बात भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कही. उन्होंने कहा कि विधायक को यह ज्ञात होना चाहिए कि वे किस संदर्भ में किसका नाम ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि विधायक के इस बयान से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है.
क्या विधायक के मन में एक नारी के प्रति यही सम्मान है? उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व भी विधायक इरफान अंसारी लड़कियों पर विवादित बयान दे चुके हैं.
इसे भी पढ़ें:रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
मेयर ने कहा कि अगस्त 2020 में उन्होंने रांची की योग शिक्षिका और भाजपा नेता राफिया नाज़ के खिलाफ विवादित बयान दिया था. योग शिक्षिका पर योग के दौरान पहने जानेवाले कपड़े को उन्होंने इस्लाम के खिलाफ बताया था.
उन्होंने कहा था, राफिया योग के बदले अंग प्रदर्शन करती हैं. विधायक के इस बयान के बाद उन पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें:Assembly Election : कांग्रेस ने पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, चमकौर साहिब से चुनाव लडेंगे सीएम चन्नी
उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की जिन मां-बहनों ने अपना मत देकर उन्हें विधायक बनाया है उन्हें भी अपमानित करने का काम किया है.
राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं में थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो विधायक इरफान अंसारी को उनके बयान के लिए दंडित करें.
इसे भी पढ़ें:कंफर्ट ज़ोन से परहेज करने वाले और ज़मीन से जुड़े पत्रकार थे कमाल खान




