Crime NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश के ठिकाने से छह पिस्टल, 85 गोलियां और बड़े-बड़े हथियार की डमी बरामद

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश ने अपना जाल बिछा रखा है. हालांकि रांची पुलिस ने पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुरुवार को रांची पुलिस ने निवेश के ठिकाने से छह पिस्टल, 85 गोलियां और बड़े-बड़े हथियार की डमी बरामद की है. पुलिस को आशंका है कि निवेश ने अपना नेटवर्क पूरी रांची में फैला रखा है और बड़े पैमाने पर दिनेश गोप को हथियार की सप्लाई कर रहा था.

इसे भी पढ़ें:किसान कल्याण के नाम पर 2 सालों से झूठ और लूट मचा रही हेमंत सरकार, कृषि बजट के आधे पैसे भी नहीं हुए खर्चः रणधीर सिंह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं.

धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है और निवेश के सारे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:पुलिस मुख्यालय ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को सीआइडी शाखा में चुनाव कराने के लिए लिखा पत्र

Related Articles

Back to top button