JamshedpurJharkhand

Big News : बेंगलुरू में बंधक बनीं जमशेदपुर की छह बेटियां मुक्त, शुक्रवार शाम तक पहुंचेंगी रांची

Jamshedpur : बेंगलुरू में बंधक बनायी गयी  झारखंड के पूर्वी  सिंहभूम जिले की छह बेटियों को मुक्त करा लिया गया है. इन लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का रोजगार दिलाने के नाम पर बेंगलुरू ले जाया गया था. शुक्रवार शाम तक इन सभी के रांची पहुंचने की संभावना है. पूर्वी सिंहभूम की छह लड़कियों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार से मदद की गुहार लगायी थी. इसके बाद श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष हरकत में आया और इन लड़कियों को वापस लाने की कवायद शुरू हुई.

बता दें कि बंधक बना कर रखी गयी लड़कियों में पोटका प्रखंड की अनिता सरदार (खापरसाई), कमीला सिंह (तिरिलडीह), पटमदा प्रखंड की अलावती सिंह (गोटा), रामनी हांसदा (गोटा), मुसाबनी की अंजली पान एवं अनिता मनिका शामिल हैं. इन युवतियों ने बताया कि पिछले 17 दिसंबर को उन्हें कौशल विकास केंद्र, डिमना से तीन माह सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण के बाद रोजगार देने के नाम पर बेंगलुरू लाया गया था. यहां लाने के बाद उन्हें बंधक बनाकर अमानवीय हालात में रखा जा रहा है. न तो इन युवतियों के रहने की सही व्यवस्था है और न ही खानेपीने की.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : मुंद्रा राइस मिल मौत मामले में माले नेताओं ने सदर विधायक के इशारे पर लगाया युवाओं पर कार्रवाई का आरोप

 

Related Articles

Back to top button