Lead NewsNationalUttar-Pradesh

UP Election: 125 कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 40% महिलाओं को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने गुरुवार को पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान किया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है. प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है.

इसे भी पढ़ें :  PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सिर पर 25 लाख का इनाम, खूंटी इलाके में पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे.”

इन लोगों को मिली टिकट

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट दिया है.
नोएडा से पंखुड़ी पाठक
लखनऊ सेंट्रल से सदफ जफर, सदफ NRC विरोधी आंदोलन में जेल गई थीं.
रामपुर खास से आराधना मिश्रा (मौजूदा विधायक)
सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाले नेता को उम्भा से टिकट
शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को टिकट
हस्तीनापुर से आर्चना गौतम

प्रियंका बोलीं, हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की-

प्रियंका ने कहा, ”इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं. एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है.” उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है. आज यूपी में तानाशाही सरकार है. हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है.”
नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है. कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं. कुछ घबरा जाते हैं. हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है. किसी के जाने से दुख तो होता ही है.’’

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें : कानीमोहली स्टेशन का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया

Related Articles

Back to top button