JharkhandKhuntiLead NewsRanchiTOP SLIDER

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सिर पर 25 लाख का इनाम, खूंटी इलाके में पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

Ranchi: झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके पीएलएफआई के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. खूंटी के विभिन्न इलाकों में दिनेश गोप सहित पीएलएफआई के शिर्ष नेताओं का पोस्टर चिपकाया है. खूंटी के कर्रा थाना सहित कई इलाकों में PLFI सुप्रीमो का पोस्टर चिपकाया गया है. सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा गया है.

इसे भी पढ़ें :  स्कूलों में बच्चों का 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हुआ, तो रुकेगा वेतन

झारखंड पुलिस वांटेड नक्सलियों का पता बताने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखेगी. झारखंड पुलिस जो पोस्टर जारी किया है उसमें पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के पिता का नाम कामेश्वर गोप है. दिनेश गोप खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. साथ ही उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी किया है. इसमें से दिनेश गोप के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है. झारखंड पुलिस दिनेश गोप पर पहले से ही 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं एनआईए की प्राथमिकी में दिनेश गोप वांटेड है.

आपको बता दें कि हाल के दिनों में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रांची समेत कई ज़िलों में रंगदारी और वसूली की मांग को लेकर लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. रांची पुलिस बीते एक सप्ताह में दिनेश गोप के आठ सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में हथियार और 77 लाख रुपये कैश बरामद किया था. पीएलएफआई सुप्रीमो के गुर्गे ने बड़े कारोबारियों, ईंट भट्टा मालिकों, कोयला कारोबारियों और रियल स्टेट के लोगों को निशाना बनाकर धमकी दे रही है. जंगलों से शहरों तक पहुंचे उग्रवादियों की गतिविधियां पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : कानीमोहली स्टेशन का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया

ये नक्सली भी हैं मोस्ट वांटेड

Related Articles

Back to top button