Jamshedpur

भाजपाइयों ने मथुरा बगान पार्क का  नाम बदलकर विवेकानंद पार्क रखा

Jamshedpur : गोलमुरी टूइलाडुंगरी मथुरा बगान पार्क का गोलमुरी भाजपा मंडल की ओर से पार्क की साफ-सफाई के बाद स्वामी विवेकानंद पार्क के रूप में नामकरण किया है. पार्क की अव्यवस्था और असामाजिक तत्वों के जमावड़े  को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. इसको लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जेएनएसी के सहयोग से पार्क की साफ सफाई कराई. विधायक के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद पार्क का उद्घाटन नहीं हुआ है. बस्ती के लोगों की सहमति से पार्क का नाम स्वामी विवेकानंद पार्क रख दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- बोड़ाम सासांगडीह में सिदो-कान्हो की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Related Articles

Back to top button