Jamshedpur

शिखा और प्रियंका अव्वल, विवेकानंद जयंती पर डीबीएमएस में वाद-विवाद प्रतियोगिता

Jamshedpur : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका विषय था उच्च शिक्षा, शिक्षक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020. इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष से शिखा शर्मा और सर्वश्रेष्ठ वक्ता विपक्ष की ओर से प्रियंका ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया. इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. प्रार्थना गीत के बाद विषय प्रवेश करते हुए पामेला घोष दत्ता ने स्वामी जी के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डाला. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में भानुमती नीलकंठन, विशिष्ट अतिथि बी चन्द्रशेखर, ललिता चन्द्रशेखर, श्रीप्रिया धर्मराजन, उषा रामानाथन, गीता नटराजन ऑनलाइन उपस्थित थे. डीबीएमएस कॉलेज के अध्यक्ष बी चन्द्रशेखर ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और राष्ट्र की उन्नति और विकास के लिए युवाओं को अपने विचारों को परिमार्जित करना होगा. स्वामी विवेकानंद भी यही कहते थे कि हमें प्रतिदिन अपने आप से बात करनी चाहिए और हर नए दिन की शुरुआत करनी चाहिए.

प्रतियोगिता में डीबीएमएस कॉलेज के बीएड की छात्र अरी अश्विनी, मिलन जोशी, श्वेता साबू, डी कोमल, अंजलि राय, अनुरुपा सिंघा महापात्रा, प्रियंका ठाकुर, शिखा शर्मा, अभय प्रताप, अभिषेक कुमार सिंह, सुप्रिया पॉल, स्मिता पांडे, मधु शुभम, मोइत्री विश्वास, सुनीता गोप, एम मनीषा, सना परवीन, रानी किस्कू, ज्योति, अंकिता केरकेट्टा, सरस्वती मुंडा तथा डीएलएड के छात्र प्रियंका गोप, लवली सिंह की सहभागिता रही. सरस्वती मुंडा ने निर्णायकों का परिचय दिया. कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ उपासना रॉय और मीना बुगली निर्णायक की भूमिका में थी. उन्होंने ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन बीएड की छात्रा ज्योति अंकिता केरकेट्टा ने किया. प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने स्वामी विवेकानंद को एक ऐसा सन्यासी बताया जिनका उद्देश्य राष्ट्र उत्थान करना था. उन्होंने राष्ट्रीय विचार धारा को नया मोड़ दिया. उन्होंने स्वामी जी को उधृत करते हुए कहा कि संपदा शिक्षा और ज्ञान के असीम अवसर आज स्वतंत्र भारत के युवाओं को मिलना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ सुमन शर्मा, डॉ अरुण सज्जन, अंजलि गणेशन, पूनम कुमारी, पामेला घोष दत्ता, अर्चना कुमारी, सूरीना भुल्लर सिंह, निशी श्रीवास्तव, मौसमी दत्ता, निक्की सिंह, सुदीप कुमार प्रमाणिक, ललित किशोर, अभिजीत दे, वीरेन्द्र पांडेय, जूलियन एंथोनी, जुली दीप, सुजाता चांद, वंदना सहयोग रहा. पुरस्कारों की घोषणा और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने किया.

ये रहे विजेता 

सर्वश्रेठ वक्तापक्ष शिखा शर्मा प्रथम,  मिलन जोशी द्वितीय, डी कोमल तृतीय, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सर्वश्रेठ वक्ता विपक्ष प्रियंका ठाकुर प्रथम, आरी अश्विनी द्वितीय, अंजलि राय और अभिषेक कुमार सिंह तृतीय. सर्वश्रेठ टीम प्रियंका ठाकुर और शिखा शर्मा, मिलन जोशी और आरी आश्विन, अंजलि राय और अनुरुपा सिंघा महापात्रा.

इसे भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मथुरा बगान पार्क का  नाम बदलकर विवेकानंद पार्क रखा

Related Articles

Back to top button