
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी स्थित एक बस्ती से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में लड़की के परिजन के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना रविवार की है. बताया जाता है कि लड़की अपने घर में थी. उसी बीच आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर घर से बुलाया और उसे ले भागा. जब वह देर तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. पहले तो घरवालों ने अपने स्तर से लड़की की खोजबीन की. इस दौरान लड़की का कुछ पता नहीं चला, हालांकि घरवालों को जानकारी मिली कि लखीन्दर नामक युवक उसे ले भागा है. घटना के दूसरे दिन मामले की लिखित शिकायत थाने में की गई. पुलिस मामले के आरोपी लखीन्दर कर्मकार की तलाश में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग मामलाः संजू प्रधान की पत्नी ने अब राज्यपाल से की फरियाद, हत्याकांड की हो CBI जांच




