Corona_UpdatesLead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : दिल्ली के सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने के आदेश, DDMA ने जारी की नई गाइडलाइन

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले आये, इस दौरान 17 लोगों की हुई मौत

New Delhi : दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के सभी निजी दफ्तरों को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. डीडीएमए ने कहा है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी को छोड़कर सभी घर से काम करेंगे.

डीडीएमए ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी कर सभी निजी दफ़्तरों को अगले आदेश तक बंद करने तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है. सरकारी कार्यालय में घर से काम करने की अनुमति पहले से है.

इससे पहले 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी दफ्तर चलाने की अनुमति थी, जिसे आज से बंद कर दिया गया है. उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में कल डीडीएमए की बैठक में होटल, रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी गयी थी, जबकि ‘टेक अवे’ और होम डिलीवरी की अनुमति दी है. इसके अलावा, प्रति जोन प्रति दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार को संचालित करने की अनुमति होगी.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : UP में BJP को झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा, समाजवादी पार्टी में शामिल

टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने के लिए सलाह

उपराज्यपाल ने यह कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में अतिरिक्त जनशक्ति के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने और टीकाकरण के प्रयासों को बढ़ाने के लिए सलाह दी गई है, जिसमें 15 से 18 वर्ष की आबादी वाले लोग भी शामिल हैं.

बैजल ने आगे ट्वीट किया, “विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद यह सलाह दी गई कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार को लागू करने पर जोर देने के साथ टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति का पालन करें.”

इसे भी पढ़ें:साहब मेरी बीवी बीड़ी पीती है, मुझे तलाक दिला दो, पति की एसएसपी ऑफिस में लगाई गुहार

सख्ती बरतने पर भी जोर दिया

डीडीएमए की बैठक में फैसला किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा, लेकिन अभी के लिए कोई लॉकडाउन नहीं होगा.

डीडीएमए की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए, ताकि कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन को फैलने पर अंकुश लगाया जा सके. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 25 प्रतिशत है.

दिल्ली सरकार की ओर से आज जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें:सरायकेला-खरसावां जिले में 129 मुखिया नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, जानें क्या है वजह

Related Articles

Back to top button