
Musabani : भाजपा मंडल कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रखंड के नाजिर को ज्ञापन सौंपा गया. मांग की गयी है कि सिमडेगा में पिछले दिनों दलित युवक संजू प्रधान की मॉब लिंचिंग में निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिस तरह पुलिस की उपस्थिति में सुनियोजित तरीके से जलाकर हत्या की गयी थी वह राज्य को शर्मसार करने वाला है. पिछले 2 वर्षों के शासन में इस राज्य में सर्वाधिक पीड़ित अगर कोई हुआ है तो यहां का दलित और आदिवासी समाज है. गहरी राजनीतिक साजिश के तहत तुष्टीकरण की नीति पराकाष्ठा पर है. निर्मम हत्या की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गयी है. राज्यपाल से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 10 लाख रुपए मुआवजा तथा परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की गयी.
ये थे मौजूद
जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, मुसाबनी मंडल महामंत्री विष्णु रजक, बीरमान लामा, जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष डॉली मुखी, बिजू मिश्र, रोहित अग्रवाल, शिबू गुहा, प्रदीप कंसारी आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सोनारी से नाबालिग लड़की को ले भागा, पुलिस जुटी तलाश में




