
Giridih : मंगलवार को गिरिडीह झामुमो ने धूमधाम से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन जन्मदीन मनाया. पार्टी कार्यालय में केक काटकर शिबू सोरेन को बधाई दी गयी इस दौरान पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने हेमंत सरकार के कार्यकाल को प्रगतिशील बताया. प्रेसवार्ता के दौरान सदर विधायक सोनू और अध्यक्ष संजय सिंह ने मुंद्रा राईस मिल के कर्मी सद्दाम के संदिग्ध मौत के मामले में राइस मिल संचालक को असंवेदशील बताया.
बगैर नाम लिए विधायक सोनू ने भाकपा माले निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस पर पथराव के 13 आरोपी युवकों के जेल भेजा गया है. भाकपा माले की राजनीति स्वार्थ की राजनीति करती है.
इसे भी पढ़ें:साहब मेरी बीवी बीड़ी पीती है, मुझे तलाक दिला दो, पति की एसएसपी ऑफिस में लगाई गुहार
उन्होंने कहा कि मजदूरों की लाश पर माले की ऐ ओछी राजनीति के कारण पथराव की घटना हुई है. झामुमो अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि एसडीएम स्तर पर कमिटी बनाकर घटना की जांच की जाये. अध्यक्ष ने कहा कि हर फैक्ट्री मालिकों को सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेवारी है, लेकिन फैक्ट्री मालिकों को संवेदनशील बनना होगा.
प्रेसवार्ता में पार्टी के नेता अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अख्तर, अभय सिंह, दिलीप रजक, कुमार गौरव, मो. तौरिक समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : UP में BJP को झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा, समाजवादी पार्टी में शामिल




