NEWS

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासनिक अधिकारी उतरे सड़क पर

Jamshedpur : जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. नये की बात करें तो पहले दिन से ही यह अपनी रफ्तार पकड़े हुए हैं. सरकार की ओर से गाइड-लाइन जारी करने के बाद से जिले के अधिकारी भी सड़कों पर उतर गये हैं. नियमों का पालन नहीं करने और बिन मास्क के ही दुकान में बैठने वालों को खबर भी वे ले रहे हैं. साथ ही उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी जा रही है. कोरोना की जांच के लिए भी अलग-अलग कैंप लगाये जा रहे हैं. खासकर भवनों को भी ध्यान में रखा जा रहा है.  वहां काम करने वाले सुरक्षा गार्डों की भी कोरोना जांच की जा रही है.

बोल रहे हैं आंकड़े

आंकड़ों पर ध्यान दें तो पहली जनवरी को 123 मामले. दूसरे दिन 2 जनवरी को 179 कोरोना पॉजिटिव, तीन जनवरी को 128 मामले और 4 जनवरी को 402 मामल सामने आये थे.

जिले में कोरोना की स्थिति

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगभग हर क्षेत्र से मिल रहे हैं. साथ ही इस बार केस की संख्या ग्रामीण श्रेत्रों से दोगुनी रफतार से शहरी इलाके से संक्रमितों की पहचान की जा रही है. अब जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 950 हो गयी है. साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आकड़ा 1065 है. चार जनवरी तक की बात करें तो जिले में कोरोना पॉजिटीव की संख्या 53 हजार 247 पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ें- रिम्स में हुआ कोरोना विस्फोट, रिम्स के 179 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button