Jamshedpur

फेल हो गया है सरकार का खुफिया तंत्र : डॉ दिनेश षाड़ंगी

Ghatshila : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने बयान जारी कर कहा है कि कल गोइलकेरा के पास झीलरुआ गांव में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर 100 से अधिक नक्सलियों ने हमला किया. इसकी निंदा की. कहा कि अत्यंत अमानवता से  बरबरता एवं कायरतापूर्ण कार्रवाई की गयी है. दोनों सहित शंकर नायक और ठाकुर हेंब्रम बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर और चाकुलिया लावड़ा के रहने वाले थे.

बच निकला बॉडीगार्ड घाटशिला का रामकुमार टुडू

श्री नायक जो कि एक ईमानदार सरल और जनप्रिय नेता के रूप में परिचित हैं. घटना राज्य सरकार की खुफिया तंत्र और जिला प्रशासन की विफलता प्रतीक हैं. 2 सालों में बहुत कई भाजपा कार्यकर्ताओं की राज्य भर में हत्या हुई है. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से उठ चुका है. इस घटना के बाद श्री नायक का मोनोबल तथा राजनेताओं का भोरोसा जताने के लिए सोनुआ जा रहे पूर्वमुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के काफिले को रोकना अत्यंत निंदनीय है. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री तथा भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें- शहीद जवानों के शव की प्रतीक्षा में चाकुलिया और श्यामसुंदरपुर में मातम पसरा

Related Articles

Back to top button