Education & CareerLead News

RU : यूजी-पीजी की क्लासेस ऑनलाइन मोड में होंगी संचालित

Ranchi : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते राज्य सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेज बंद करने के जारी आदेश के बाद रांची विश्वविद्यालय के कोविड सेल की बैठक हुई. डीन ऑफिस में कुलपति डॉ कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये.

बैठक में विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव सह प्रवक्ता डॉक्टर प्रीतम कुमार, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, परीक्षा नियंत्रक आशीष कुमार झा, वित्त पदाधिकारी डॉ एएन शाहदेव, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Breaking : जमशेदपुर में मंगलवार को कोरोना ने ली दो की जान, 400 से पार हो सकता है संक्रमितों का आंकड़ा

ये महत्वपूर्ण निर्णय हुए

  • UG, PG की सभी क्लासेस ऑनलाइन मोड में संचालित होंगे. विद्यार्थियों को ऑफलाइन क्लास के लिए आने पर 15 जनवरी तक रोक लगायी गयी है.
  • शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास के लिए महाविद्यालय/ विभाग में आना होगा. उन्हें रूटीन के अनुसार क्लास लेना होगा. महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यों के लिए पूर्व की तरह खुले रहेंगे.
  • पीएचडी वाइवा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कराये जा सकते हैं.
  • प्री सबमिशन सेमिनार ऑफलाइन मोड में ही होगा.
  • सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 3 का मिड सेम मार्क्स या प्रैक्टिकल के मार्क्स 10 जनवरी तक और पीजी के सेमेस्टर 2 के मिड सेम मार्क्स 10 जनवरी तक जमा करने हैं.

इसे भी पढ़ें :झारखंड राइफल एसोसिएशन ने JOA के आरोपों का किया खंडन, कहा- बगैर शो कॉज दिये ही मान्यता रद्द करना गलत

Related Articles

Back to top button