JharkhandLead NewsRanchi

वीरेंद्र कुमार राम को ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता का प्रभार

Ranchi : ग्रामीण कार्य विभाग ने 4 इंजीनियरों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को अपने कार्य के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग का प्रभार दिया गया. अभियंता प्रमुख कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता अनुश्रवण विजय कुमार को स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग का कार्यपालक अभियंता बनाया गया.

कार्य प्रमंडल गोड्डा में पदस्थापित उमेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी रांची का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमरेंद्र चौधरी को कार्यपालक अभियंता तकनीकी सलाहकार विशेष अंचल दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें:BREAKING : झारखंड में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जानें कौन-कौन सी पाबंदियां लगायी गयीं

Related Articles

Back to top button