JharkhandLead NewsRanchi

महिला अधिवक्ता की संपत्ति मामले में हाइकोर्ट ने धनबाद एसएसपी को दिया जांच का आदेश

Ranchi : महिला अधिवक्ता की ओर से दायर याचिका पर हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट में हुई. इस दौरान हाइकोर्ट ने धनबाद एसएसपी को अधिवक्ता के द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करने का आदेश दिया. साथ ही अधिवक्ता के दिये आवेदन को प्राथमिकी रूप में दर्ज करने का आदेश दिया. आरोप सही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

बात दें कि महिला अधिवक्ता विपुल दिव्या ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने संपत्ति विवाद के कारण उनपर होनेवाली प्रताड़ानाओं की जिक्र किया था. साथ ही कहा कि मामले में अधिवक्ता ने तीन बार धनबाद थाना में आवेदन दाखिल किया था. लेकिन थाना ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की.

इसे भी पढ़ें:BREAKING : झारखंड में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जानें कौन-कौन सी पाबंदियां लगायी गयीं

Related Articles

Back to top button