
Jamshedpur : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को शहर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में 15 प्लस के लिए बनाये गये वेक्सिनेशन सेंटर का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर और फीता काटकर किया. वेक्सिनेशन सेंटर का उद्घाटन के साथ ही सेंटर वेक्सिनेशन का काम भी शुरू करवा दिया गया है.
पहले दिन 20 हजार वेक्सिनेशन का लक्ष्य
15 प्लस की बात करें तो पहले दिन जिले में कुल 20 हजार को वेक्सिनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए शहर में आठ और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 सेंटर बनाये गये हैं. सभी सेंटरों पर सुबह से ही वेक्सिनेशन शुरू कराया गया है. उद्घाटन समारोह में जिले के डीसी सूरज कुमार, एसडीओ, सिविल सर्जन डॉ एके लाल आदि मौजूद थे.
कोरोना को हराना है
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तीसरी लहर में कोरोना को हराना है. इसके लिए सभी लोगों का साथ चाहिए. लोगों के सहयोग से ही कोरोना से लड़ा जा सकता है. इसके लिए सभी लोगों को सरकार की ओर से जारी किये गये दिशा-निर्देश का पालन करना होगा.
इसे भी पढ़ें- सुंदरनगर : राज साइकिल स्टोर में घुसा ट्रेलर, बड़ा हादसा टला




