
Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं के लिए वैसी राशि जो अब तक खर्च नहीं हुई और बैंक खाते में पड़ी हुई है उसे राजकोष में जमा कराने का निर्देश सभी उपायुक्त व उपविकास आयुक्तों को दिया है. विभाग को जिलों से मिले प्रतिवेदननुसार राज्य के विभिन्न प्रखंडों में लगभग 297.82 करोड़ रुपये राशि बैंक खाते में जमा है. इनमें प्रखंड स्तर पर बैंकों में रखी गयी वैसी अव्यवह्त राशि (विशेष कर मिसेलेनियस एवं इंटरेष्ट मद में कुल राशि 108.41 करोड़ एवं 31.60 करोड़ यानी 140 करोड़ रुपये) कभी खर्च नहीं होने का आकलन किया है. ऐसे में इतनी अधिक राशि जो बेकार में प्रखंडों में पड़ी हुई है किसी योजना पर खर्च नहीं की जा रही है उसे सरकारी राजकोष में जमा करने का अनुरोध सभी जिलों को दिया गया है. इसकी पूरी रिपोर्ट वित्त विभाग को भी सौंपने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
वित्त विभाग बार-बार दे रहा निर्देश
वित्त विभाग झारखंड ने भी राजस्व प्राप्ति से इतर गैर योजना,योजना के अव्यहÞत राशि को राजकोष में जमा करने के लिए बार-बार निर्देश दे रहा है. जिसके क्रम में विभाग ने बैंकों में रखी राशि की रिपोर्ट मंगवायी है. इसमें लगभग 140 करोड़ रुपये की वैसी राशि है जो कभी खर्च नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के हाइटेंशन फैक्ट्री, स्वर्णरेखा घड़ी कारखाना के कर्मियों का भुगतान करेगी बिहार सरकार




