Jamshedpur

बर्मामाइंस : चंडी हत्याकांड में गिरफ्तार चट्टान को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur :  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में ट्यूब गेट के पास हरिजन बस्ती में रंजीत सिंह उर्फ चंडी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आजाद मुखी उर्फ चट्टान को पुलिस ने जेल भेज दिया है. वह हरिजन बस्ती नीचे टोला का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर और खून लगा वस्त्र बरामद किया है. घटना 27 दिसंबर की रात की है. इस मामले में रंजीत की पत्नी के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि घटना की रात आजाद नशे की हालत में था. तभी उसके पास से जा रहे चंडी से उसने खैनी मांगी थी. इसपर दोनों के बीच विवाद हो गया. उसी बीच आजाद ने उसे धक्का दे दिया, जिससे चंडी सड़क पर गिर गया था. उसके बाद आजाद उर्फ चट्टान ने पास रखे पत्थर से उसका सिर कुच दिया. इससे रंजीत उर्फ चंडी की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना की जानकारी 28 दिसंबर की सुबह क्षेत्र के लोगों को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. बहरहाल पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी का ससुराल में शव बरामद, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button