Jamshedpur

चाईबासा : हाटगम्हरिया लूट में पांच गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 3 बाइक बरामद

Jamshedpur : चाईबासा के हाटगम्हरिया में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोच लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. सभी से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके  बाद उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों में हाटगम्हरिया के बुरूबालजोड़ी के रहने वाले रामचंद्र गागराई, सुनिल कुमार गागराई, मनमोहन बोदरा, अर्जुन खंडाइत और कुलागुट्टू के रहने वाले छोटा गागराई को गिरफ्तार किया  है. इनके पास से पुलिस ने छापेमारी करके तीन बाइक को भी बरामद कर लिया है.

18 फरवरी की है घटना

लूट की घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि घटना 18 फरवरी को घटी थी. घटना को अंजाम देने के बाद से ही सभी बदमाश फरार हो गये थे. पुलिस सभी पर नजर रखे हुए थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने ही मंगलवार की देर रात सभी के घरों पर छापेमारी करके दबोच लिया गया.

इनकी बनी थी टीम

लूट की घटना के बाद छापेमारी के लिए हाटगम्हरिया थानेदार बालेश्वर उरांव, एसआई मुकेश हेंब्रम, आरक्षी प्रदीप कुमार पाठक, हाटगम्हरिया थाना के सशस्त्र और लाठी बल की टीम बनायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें- ठंड और कोहरे से एक सप्ताह तक नहीं मिलने वाली है राहत

Related Articles

Back to top button