Jamshedpur

घाटशिला : एनएसएस की ओर से कॉलेज कैंपस और बाहर की गयी सफाई

Ghatshila : घाटशिला महाविद्यालय के एनएसएस के विशेष शिविर के छठे दिन वालंटियर्स की एक सभा लक्ष्य गीत से की गयी. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने दिनभर के गतिविधियों पर दिशा-निर्देश दिया. परिसर मे बन रहे चबूतरे का प्लस्तरा वालंटियर्स की ओर से पूरा कर लिया गया है. अब मिट्टी भरने का काम चल रहा है. कॉलेज परिसर की सफाई के बाद कॉलेज परिसर के बाहर भी झाड़ियों की सफाई की गयी. इसी क्रम में बुधवार को विशेष शिविर का समापन होगा. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. समापन समरोह पर वालंटियर्स अपना अनुभव शेयर करेंगे और कैम्प की समीक्षा भी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा जलापूर्ति : अब बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने शुरू की राजनीति

Related Articles

Back to top button