
Ranchi : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआइओएस) और नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सभी जिले से 2-2 योग शिक्षकों को योग सर्टिफिकेट कोर्स के तहत 29 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसे लेकर एनआइओएस के रिजनल डायरेक्टर डॉ राजीव प्रसाद ने सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार से मुलाकात की.
उन्होंने बताया कि सभी जिले से 2-2 योग शिक्षकों को सभागार में प्रशिक्षण दिया जाना है. यह प्रशिक्षण डॉ राजीव प्रसाद के अलावा आशा के परामर्शी डॉ पीके चौहान, नितेश सिंह की टीम देगी.
इसे भी पढ़ें:झारखंड सरकार के खिलाफ आजसू पार्टी का साकची गोलचक्कर पर धरना
ओमिक्रोन से बचाव की अपील
वहीं ओमिक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने सभी आमजनों से अपील की है कि वे मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें.
सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन की दोनों खुराक ले लें. जिससे कोरोना के संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके.
इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से बनेगा मंत्री जी का चेंबर न्यारा




