
Jamshedpur : घाघीडीह जेल में एक मामले में बंद मानगो का रहने वाला कैदी सोमवार को एमजीएम अस्पताल के कोविड वार्ड से फरार हो गया. वह कोरोना पॉजिटिव था. इस कारण से पुलिस उसका इलाज अस्पताल के कोरोना वार्ड में करवा रही थी.
भागने पर हुई आशंका
कैदी जब अस्पताल से भाग रहा था, तब वहां पर मौजूद पुलिस वालों को आशंका हुई थी कि कहीं वह चोर तो नहीं है. इसके बाद उसे खदेड़कर दबोच लिया गया. थोड़ी देर में ही पता चल गया था कि वह घाघीडीह जेल का शातिर कैदी है जो एक मामले में जेल में बंद था. इसके बाद घटना की शिकायत साकची थाने में की गयी. अब इस मामले में पुलिस कैदी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी हुई है.
कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ायी गयी
कैदी के कोरोना वार्ड से कैदी के भाग जाने के बाद एक बार फिर से कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है . पहले के अलावा अन्य पुलिस वालों को भी ड्यूटी पर मुस्तैद कर दिया गया है. साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं. किस पुलिस वाले की ड्यूटी तब कैदी वार्ड में थी उसको भी शो-कॉज किया गया है.
इसे भी पढ़ें- हेमंत सरकार के दो साल, बिचौलिये हुए मालामाल : सहिस




