
Ranchi : देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य स्कूलों में एडमिशन के लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट यानी कलेक्ट ली जाती है. क्लैट कंसोर्टियम ने साल 2022 मे ली जाने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. साल 2022 के लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट 8 मई रविवार को लिया जाएगा. यह परीक्षा 2 घंटे की होगी. जो दोपहर 3 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगी. इस साल क्लैट का आयोजन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बेंगलुरू कर रही है.
इस टेस्ट के स्कोर के आधार पर बैचलर ऑफ लॉ और मास्टर ऑफ लॉ कोर्स में एडमिशन मिलता है. साल 2022 के टेस्ट में शामिल होने के लिए 1 जनवरी से ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होगा. वही एप्लीकेशन डालने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है.
बैचलर ऑफ लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का 12 वीं पास होना जरूरी है. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार का 12वीं में 45 फ़ीसदी अंक होना चाहिए. वही एसटी-एससी श्रेणी के उम्मीदवार का 12वीं में 40 फ़ीसदी अंक होना चाहिए. वैसे स्टूडेंट जिनका 12वीं की परीक्षा मार्च या अप्रैल 2022 में होने वाली है, वह भी ऑनलाइन एप्लीकेशन डाल सकते हैं.
मास्टर ऑफ लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार का एलएलबी में 50 फ़ीसदी अंक होना चाहिए. जबकि एसटी-एससी श्रेणी के उम्मीदवार के पास 45 फ़ीसदी अंक होना चाहिए. वैसे स्टूडेंट जिनकी एलएलबी की परीक्षा अप्रैल या मई 2022 में ली जाएगी वह भी ऑनलाइन एप्लीकेशन मास्टर ऑफ लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए डाल सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन की फीस 4000 रुपये है. वहीं एससी-एसटी और बीपीएल कैंडिडेट को 3500 रुपए देने होंगे. क्लैट से संबंधित जानकारी www.consortiumofnlus.ac.in से ली जा सकती है.




