
New Delhi: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसी की धरती पर शिकस्त देने के बाद बुलंद हौसले से भारतीय क्रिकेट टीम आज से बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा. हालांकि, मुकाबले पर बारिश का साया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पांचों दिन बारिश होगी. बारिश को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि पांचों दिन निर्धारत समय तक खेल होना मुश्किल है.
कप्तान विरोट कोहली के लिए इस मुकाबले के सही टीम संयोजन चुनौती है. बल्लेबाजी में चार नंबर तक तक खिलाड़ी तय है, पांचवें नंबर के लिए श्रेयस अय्यर व अजिंक्य रहाणे के बीच मुकाबला है. देखना है कप्तान कोहली खराब फार्म में चल रहे अनुभवी अंजिक्य रहाणे को चुनते है या न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को. इसी तरह पांचवें गेंदबाज को लेकर भी माथापच्ची होनी तय है. माना जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर या इशांत शर्मा में से किसी एक चयन करना होगा.
कप्तान कोहली के लिए यह दौरा दबाव वाला होगा. दौरे से पूर्व बीसीसीआइ अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर उन्होंने नई चर्चा को जन्म दिया है. अब उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होग. वह चाहेंगे कि उप कप्तान केएल राहुल इंग्लैंड के अपने प्रदर्शन को दोहराएं और चेतेश्वर पुजारा भी बड़ा स्कोर खड़ा करें. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का काफी उम्मीद होगी. यह खिलाड़ी बड़ा अंतर पैदा करने में सक्षम है.यदि बुमराह और मुहम्मद शमी शीर्ष क्रम पर हावी हो जाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के लिए रविचंद्रन अश्विन का सामना करना आसान नहीं होगा.
इधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले की तरह मजबूत नहीं माना जा रहा है. टीम परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. इस टीम दो खिलाड़ी कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं. भारत के लिए अच्छी खबर है कि कैगिसो रबादा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिक नोत्त्जे नहीं इस मुकाबले में नहीं हैं.
दोनों टीमें
भारत- विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्र्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, उमेश यादव, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा.
दक्षिण अफ्रीका- डीन एल्गर (कप्तान), तेंबा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), कैगिसो रबादा, सरेल एरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जार्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी नगीदि, एडेन मार्करैम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, वान डेर डूसेन, काइल वेरेने, मार्को जेंसन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर.




