
Ranchi : कोरोना महामारी ने एजुकेशन के क्षेत्र में कई बदलाव कर दिये हैं. निजी स्कूलों के साथ-साथ राज्य के सरकारी स्कूल भी अब हाईटेक बनने वाले हैं. अब सरकारी स्कूल भी स्मार्ट क्लास में तब्दील हो जायेंगे. इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जल्द ही स्कूलों में प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी लगने वाले हैं.
राज्य के 18 आकांक्षी (पिछड़े) जिलों के एक हजार स्कूलों के लिए यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य के 40 फीसदी और केंद्र के 60 फीसदी पैसे से स्कूलों को स्मार्ट बनाया जायेगा. इस पर कुल 69.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नीति आयोग की ओर से केन्द्रांश उपलब्ध करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सिविल डिपोजिट में पड़े हैं विकास योजनाओं के 7339 करोड़ रुपए
ऐसे स्मार्ट बनेगे आकांक्षी जिलों के स्कूल
तय किये गये प्रोजेक्ट के मुताबिक स्कूलों को दो तरह से स्मार्ट क्लासरूम में बदला जायेगा. इसके तहत कुल 1290 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जायेगा. इसके लिए दो प्रोजेक्ट बनाये गये हैं. पहले प्रोजेक्ट में 470 स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई होगी. वहीं, शेष 530 स्कूलों में 55 ईंच की टीवी के माध्यम से स्मार्ट क्लासेस लगेगी.
इसे भी पढ़ें : कबाड़ से बनाई जीप के दीवाने हुए Anand Mahindra, दिया खास ऑफर, देखें Kick से स्टार्ट होनेवाली जीप का वायरल VIDEO
समग्र शिक्षा अभियान के तहत भी होगा काम
मिली जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत भी चालू वित्त वर्ष में स्कूलों में आइसीटी लैब तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी. इसे लेकर भी एजेंसी का चयन किया जा रहा है. राज्य के 522 प्राइमरी स्कूलों में 10-10 कंप्यूटर की आइसीटी लैब की स्थापना की जाएगी. वहीं, 240 माध्यमिक स्कूलों में इस तरह की आइसीटी लैब तथा 519 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाएगी.
समग्र शिक्षा अभियान के तहत वैसे स्कूल जहां स्टूडेंट्स की संख्या 700 से अधिक हो गयी है वहां अतिरिक्त 10-10 कंप्यूटर की व्यवस्था होगी. इसके लिए आठ करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है.
इसे भी पढ़ें : हादसे के बाद घायल ठंड में कांपते रहे, अनुमंडल अस्पताल में नहीं किया गया इलाज




